{"_id":"5f521a870bb6361abd7722d8","slug":"strike-of-weavers-ended-after-the-government-s-assurances","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों की बेमियादी हड़ताल खत्म, 1 अगस्त से नई व्यवस्था होगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों की बेमियादी हड़ताल खत्म, 1 अगस्त से नई व्यवस्था होगी लागू
Fri, 04 Sep 2020 04:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल में बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दिए जाने की सुविधा समाप्त करने के विरोध में प्रदेश भर में चल रही बुनकरों की बेमियादी हड़ताल खत्म हो गई है। गुरुवार को वाराणसी से भाजपा के एमएलसी अशोक धवन, मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी व बुनकर सभा के अध्यक्ष हाजी इफ्तिखार अंसारी के नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल के साथ करीब साढ़े चार घंटे की वार्ता के बाद बुनकरों ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया।
विज्ञापन
सरकार ने फिलहाल बुनकरों को 1 जनवरी 2020 से फ्लैट रेट पर बिजली की सुविधा खत्म करने का फैसला वापस ले लिया है। 31 जुलाई 2020 तक बुनकरों को पहले की तरह फ्लैट रेट पर ही बिलिंग होगी। बुनकरों से विचार-विमर्श करके बिलिंग की नई व्यवस्था लागू की जाएगी, जो 1 अगस्त से मान्य होगी।
विज्ञापन
खादी भवन में बुनकर प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में सहगल ने बताया कि बुनकरों को बिजली निगमों द्वारा कनेक्शन काटने व अन्य कार्रवाइयों को वापस लिए जाने का आश्वासन भी दिया गया है। बुनकरों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos
ठीक किए जाएंगे सभी बुनकरों के बिल
एमएलसी अशोक धवन व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई बुनकरों को पुराने फ्लैट रेट के अनुसार ही बिजली के बिल की सुविधा को मंजूरी दी है। सभी बुनकरों के बिल ठीक किए जाएंगे।
बुनकरों पर दिखाए जा रहे पुराने बकाये को नियमानुसार ठीक कराया जाएगा और किसी की बिजली नहीं काटी जाएगी। अगर किसी की बिजली काटी गई है तो उसे तत्काल जोड़ा जाएगा। विनीत शारदा ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह खादी, हैंडलूम व पावरलूम सेक्टर के लिए संजीवनी साबित होगा।
बुनकरों पर दिखाए जा रहे पुराने बकाये को नियमानुसार ठीक कराया जाएगा और किसी की बिजली नहीं काटी जाएगी। अगर किसी की बिजली काटी गई है तो उसे तत्काल जोड़ा जाएगा। विनीत शारदा ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह खादी, हैंडलूम व पावरलूम सेक्टर के लिए संजीवनी साबित होगा।