फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strictness in issuing driving licence

आरटीओ में डीएल के लिए ड्राइविंग टेस्ट कराने पर सख्ती, दलालों के धंधे पर आरटीआई का जवाब आने से पहले ही चोट

Sun, 14 Feb 2021 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Strictness in issuing driving licence
आरटीआई का जवाब आने से पहले ही संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में डीएल के लिए आवेदकों का ड्राइविंग एवं कंप्यूटर पर टेस्ट कराने में सख्ती कर दी गई है। इससे दलालों पर लगाम लग सकेगी। अभी दलाल बिना वाहन टेस्ट 1000 से 1200 रुपये में कार एवं 400 से 600 रुपये में बाइक का लर्निंग व परमानेंट डीएल जारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि सामाजिक कार्यकर्ता कर्मवीर आजाद ने आरटीआई के तहत आरटीओ से जानकारी मांगी थी कि एक लर्निंग व एक परमानेंट डीएल बनाने से पहले लिए जाने वाले वाहन टेस्ट में कितना समय लगता है। उनका कहना था कि आरटीओ से रोजाना लगभग 575 लर्निंग एवं परमानेंट डीएल महज आठ घंटे (एक दिन) में कैसे बन जाते हैं। जबकि लर्निंग व परमानेंट डीएल डीएल के वाहन टेस्ट में क्रमश: तीन मिनट और 10 मिनट लगना चाहिए। इस हिसाब से 575 लाइसेंस बनने में करीब 51 घंटे लगने चाहिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 10 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के दौरान ‘आरटीआई में पूछा, एक दिन में कैसे बन जाते 575 डीएल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर आरटीआई में उठाए गए सवाल का खुलासा किया था। इसके बाद अफसरों के सुझाव पर वाहन टेस्ट सख्ती से होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed