{"_id":"688a7f31d3d7eafe27094e66","slug":"strict-legal-action-is-necessary-to-stop-child-trafficking-lucknow-news-c-13-knp1002-1317353-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी।
लखनऊ। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों और विभागों को साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत बताई गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि ट्रैफिकिंग करने वाले गिरोहों में कानून का भय पैदा हो।
संवाद सामाजिक संस्थान की ओर से लखनऊ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक प्रजीत कुमार सिंह ने कहा कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस का मकसद लोगों को मानव तस्करी के बारे में जागरूक करना है। संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक आलोक मिश्रा ने कहा कि बच्चों की ट्रैफिकिंग केवल बाल मजदूरी या मुनाफे के लिए यौन शोषण तक ही सीमित नहीं है। बहुत से बच्चे, खासतौर से लड़कियां जबरन विवाह के लिए भी ट्रैफिकिंग का शिकार बनती हैं।
रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जंक्शन के प्रभारी अमित कुमार राय, संस्थान के सचिव अतुल तिवारी ने कहा कि रेलयात्रा के दौरान तस्करी का संदेह हो तो रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर, अपने आसपास किसी बच्चे से जबरदस्ती काम कराने पर पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल उप निरीक्षक सूरज थापा, क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्रांच के प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे एसआईबी के लखनऊ जंक्शन प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल ऐशबाग जंक्शन के प्रभारी देवेंद्र प्रताप, मानव तस्करी रोधी इकाई के उपनिरीक्षक हनुमान यादव, रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ चारबाग उत्तर रेलवे से रमेश यादव मौजूद रहे।