फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strict instructions of CM Yogi: Deployment in police stations should be done on the basis of merit, strict action will be taken on DM-SP absent from public hearing

सीएम योगी के सख्त निर्देश : मेरिट के आधार पर हो थानों में तैनाती, जनसुनवाई से गैरहाजिर डीएम-एसपी पर होगी कड़ी कार्रवाई 

Sun, 03 Oct 2021 12:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Oct 2021 12:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अफसर खुद बाहर निकलें और आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने अपराधियों के साथ साठगांठ रखने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पिछली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Strict instructions of CM Yogi: Deployment in police stations should be done on the basis of merit, strict action will be taken on DM-SP absent from public hearing
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में जनसुनवाई में डीएम-एसपी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी स्थिति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक अक्तूबर को गैरहाजिर मिले सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। वे शनिवार रात अपने आवास पर जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) व ‘1076 सीएम हेल्पलाइन’ के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था,  धान खरीद, संचारी रोग, निराश्रित गो आश्रय स्थलों सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने आईजीआरएस प्रणाली और सीएम हेल्पलाइन के तहत जनसुनवाई और जनसमस्याओं के समाधान में रुचि न लेने वाले डीएम व एसपी को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और रोजाना निर्धारित समय पर जनसुनवाई करने का निर्देश दिया। कहा, जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, अनुशासन व गरिमा का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रत्येक जिले में 1000 लाभार्थियों को टूलकिट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


समस्या समाधान के लिए लोगों का लखनऊ आना ठीक नहीं
सीएम ने कहा कि लोगों को शिकायतों के निस्तारण के लिए राजधानी लखनऊ आना पड़ता है, यह स्थिति ठीक नहीं है। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का मिलना दर्शाता है कि स्थानीय व विभागीय स्तर पर समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं ली जा रही है। कार्यवाही हो भी रही है, तो उससे शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यवाही का निस्तारण तभी माना जाएगा जब शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से धान क्रय केंद्र बढ़ाएं
योगी ने कहा धान की खरीद शुरू हो गई है। धान क्रय केंद्रों के संबंध में मंडलायुक्त व डीएम के स्तर पर समीक्षा की जाए। आवश्यकतानुसार क्रय केन्द्रों की संख्या तथा मानव संसाधन बढ़ाए जाएं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वदशम तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की पात्रता श्रेणी में आने वाले सभी विद्यार्थियों के खाते में 30 नवंबर तक छात्रवृत्ति भेजने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed