फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strict discipline formula at Lucknow University: half-day leave for a 15-minute delay.

Lucknow News: लविवि में अनुशासन का सख्त फॉर्मूला, 15 मिनट की देरी पर आधा अवकाश

Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Strict discipline formula at Lucknow University: half-day leave for a 15-minute delay.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अब कर्मचारियों की लेटलतीफी महंगी पड़ेगी। समयपालन सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा सख्त फॉर्मूला लागू किया है, जिसके तहत 15 मिनट देर से आने या समय से पहले कार्यालय छोड़ने पर आधा अवकाश माना जाएगा। वहीं, एक माह में दो बार से अधिक लेटलतीफी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ अवकाश भी काटा जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर कुलसचिव कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, प्रत्येक दो बार देर से आने या समय से पहले जाने पर एक आकस्मिक अथवा अर्जित अवकाश काट लिया जाएगा। संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और प्रभारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज को बायोमीट्रिक मशीन में 15 मिनट की देरी या समय से पहले जाने की स्थिति में उपस्थिति दर्ज न करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह का बायोमीट्रिक रिकॉर्ड भी तलब

अनुशासन व्यवस्था की समीक्षा के तहत कुलसचिव कार्यालय ने अप्रैल से जून 2026 तक का तीन माह का बायोमीट्रिक विवरण भी मांगा है। संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों, प्रभारियों और छात्रावास अधीक्षकों को यह रिकॉर्ड दो कार्य दिवस के भीतर कुलपति कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि लापरवाही और लेटलतीफी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बायोमीट्रिक प्रणाली के माध्यम से परिसर में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed