{"_id":"6a0f71f75526a6f2b00768e8","slug":"street-food-vendor-killed-in-collision-with-dumper-uncle-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1747197-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर की टक्कर से चाट विक्रेता की मौत, चाचा घायल
Fri, 22 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गुडंबा इलाके में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अशोक कुमार गुप्ता (53) की मौत हो गई। हादसे में उनके चाचा विनोद घायल हो गए।
जानकीपुरम सेंट मैरी अस्पताल के पास के रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता घर के पास चाट का ठेला लगाते थे। उनके साले उमाशंकर ने बताया कि बुधवार को अशोक कुमार अपने चाचा विनोद के साथ किसी काम से बाराबंकी स्थित कुर्सी रोड गए थे। दोपहर एक बजे लौटते समय गुडंबा इलाके में तेज रफ्तार डंपर उनकी बाइक से टकरा गया। अशोक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, विनोद का इलाज जारी है। अशोक कुमार के परिवार में पत्नी सीमा, दो बेटे तुषार व ऋषभ हैं। इंस्पेक्टर गुडंबा का कहना है कि हादसे की कोई सूचना पुलिस के पास नहीं है। परिजन कोई तहरीर देते हैं तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।