{"_id":"64b6d43a1a7494e61207eda1","slug":"strange-incident-happened-in-ayodhya-fireballs-came-out-from-the-ground-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: आवाज के साथ जमीन से निकलने लगे आग के गोले, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने कहा जांच करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: आवाज के साथ जमीन से निकलने लगे आग के गोले, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने कहा जांच करेंगे
Wed, 19 Jul 2023 06:19 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Jul 2023 06:19 AM IST
सार
अयोध्या के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर एक अजीब घटना घटी। बारिश के दौरान यहां जमीन में आग के छोटे-छोटे गोले निकलने लगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान कुछ इस तरह के गोले निकले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के पूरा बाजार स्थित बच्चू लाल इंटर कॉलेज के मैदान में बारिश के दौरान मंगलवार शाम जमीन से आग के गोले निकलने लगे। इसका वीडियो वायरल हुआ है तो हलचल मच गई। पुलिस जांच कर रही है। विद्यालय परिसर में अचानक जमीन से आग के गोले निकलने का वीडियो देख लोग भौचक्के रह गए। इसमें जगह-जगह आग जलती और आवाज होती सुनाई पड़ रही है।
विज्ञापन
सूचना पर पूरा बाजार चौकी प्रभारी अजीत तिवारी पहुंचे उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की। विद्यालय में मौजूद हनुमान मंदिर के पुजारी बब्बू पांडे ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे सामने नहीं हुई है। यह वीडियो किसने बनाया और कब वायरल किया। हमें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग विद्यालय बंद कर घर चले आए थे। इसकी जांच की जा रही है कि घटना कैसे हुई है? कहा कि यह बच्चों की शरारत हो सकती है। आशंका यह भी है कि शायद अंदर से सीसीटीवी कैमरे का केबल गया है, उससे भी इस तरह की घटना हो सकती है। इसकी जांच करने के बाद ही सही पता चल पाएगा। चौकी प्रभारी अजीत तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बच्चों की शरारत प्रतीत होती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।