विधायक ने किया था रेप, लड़की को बना दिया था चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा के बसपा विधायक ने एक लड़की के साथ रेप किया था। बाद में पुलिस में अपना रसूख दिखाते हुए उस लड़की के खिलाफ चोरी की रपट दर्ज करा दी थी।
यह मामला दिसंबर 2010 का है जब विधायक ने एक लड़की पर आरोप लगाया कि उनके घर में काम करने वाली शीलू उनके घर से मोबाइल, 5 हजार रुपये और कपड़े लेकर भाग गई है।
पुलिस ने शीलू को 14 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान बरामद करते हुए जेल भेज दिया।
बाद में यह मामला जब सुर्खियों में आया तब इस मामले की सीबीआई जांच हुई। शुरुआत में तो पुलिस इस विधायक के खिलाफ एफआईआर करने तक का तैयार नहीं थी।
विधायक के साथी पीटकर ले गए थे थाने
पत्रावली के मुताबिक शीलू ने बताया कि घर से भागने के बाद विधायक के साथियों सुरेश नेता, राजेंद्र शुक्ला, रामनरेश और वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने उसे पकड़कर मारापीटा और थाने ले गए।
जहां उसे चोरी के झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेज दिया। इस खुलासे के बाद सीबीआई ने शीलू के ऊपर लगाए गए चोरी के आरोप को खारिज कर दिया।
साथ ही 15 जनवरी 2011 को चोरी के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। वहीं बलात्कार के मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 जनवरी 2011 को चार्जशीट दायर कर दी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 12 दिसंबर 2011 को इस मामले की विवेचना सीबीआई सौंप दी गई। सीबीआई के चार्जशीट दाखिल करने के बाद इस मामले की सुनवाई लखनऊ की कोर्ट में स्थानांतरित कर दी गई।