फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story of choti kali ji mandir

400 साल से ज्यादा पुराना है ये मंदिर, यहां से जोत ले जाते हैं श्रद्धालु

Tue, 16 Oct 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
story of choti kali ji mandir
छोटी काली जी मंदिर - फोटो : amar ujala
लखनऊ चौक में चूड़ी वाली गली की लंबी ढलान खत्म होने के बाद आखिरी छोर पर जैन मंदिर के सामने वाली सड़क पर छोटी काली जी का प्राचीन मंदिर है। यह नगर का दूसरा सबसे प्राचीन छोटी काली जी का मंदिर है।
विज्ञापन


मंदिर में मां काली के साथ ही राम दरबार, राधाकृष्ण, शिवाला, गणेश जी समेत तमाम इष्टदेव विराजे हैं। इलाके में नजदीक ही दो काली जी मंदिर कालांतर में हुए तो नाम छोटी काली जी मंदिर से विख्यात हो गया। छोटी काली जी मंदिर में काली जी की प्रतिमा विराजमान है।
विज्ञापन


नगर में होने वाले देवी जागरण के लिये श्रद्धालु यहां से जोत भी ले जाते हैं। श्रद्धालु बताते हैं कि मंदिर करीब 400 साल से ज्यादा पुराना है। यहां स्थापित प्रतिमा मंदिर परिसर में ही स्थित एक पुराने कुएं से निकली बताई जाती है, जिसे यहां स्थापित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed