{"_id":"f80b6351207a7474592730188e039235","slug":"story-about-a-high-profile-department-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंख तो जलेंगे ही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंख तो जलेंगे ही...
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विभाग आजकल सुर्खियों में है। अफसरों को इधर-उधर करने वाले इस विभाग का काम ठेठ सरकारी बाबू का है।
विज्ञापन
फरमान ऊपर से आते हैं और विभाग के मुखिया को बस उस पर चिड़िया बैठानी होती है। लेकिन हाल के घटनाक्रम ने इस विभाग को हाई प्रोफाइल बना दिया है। मीडिया मुखिया के पीछे-पीछे भाग रहा है, लेकिन वह हैं कि मिल ही नहीं रहे।
पंचम तल से लेकर पीएमओ तक, सब की नजर उन पर है। फरमान के कारण अब बिरादरी के लोगों के बीच उनकी किरकिरी होने लगी है। बिरादरी के लोग कहते हैं कि आखिर इतनी भी क्या निष्ठा, जो रात में आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
सुबह कर देते तो क्या बुराई थी। कुर्सी किसी की नहीं होती है तो उनके पास हमेशा के लिए कैसे रहेगी? सत्ता में अपना वजन बढ़ जाने से साहब अब खास लोगों से भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बिरादरी के लोग कहते हैं कि सत्ता का नशा सूरज की तरह होता है। पक्षी जब सूरज की तरफ आकर्षित होता है तो उसे लगता है कि तपिश से उसका कुछ नहीं होगा, लेकिन पास जाते ही पंख जल जाते हैं और वह धड़ाम से नीचे आ जाता है।
भले ही गर्मी सहने का भरपूर माद्दा हो। इसके तमाम उदाहरण पिछली सरकार में देखे जा सकते हैं। जो करीब गया, उसको उतनी ही बड़ी पटकनी मिली। लेकिन साहब हैं कि समझते ही नहीं। लिहाजा कहते हैं कि सत्ता के पास जाने से कभी न कभी पंख तो जलेंगे ही।