फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stolen jewelery worth Rs 11 lakh from home with friends

Lucknow News: दोस्तों संग मिलकर घर से चुराए 11 लाख के जेवर

Sun, 17 Nov 2024 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Stolen jewelery worth Rs 11 lakh from home with friends
लखनऊ। हीवेट रोड निवासी नंदिनी बोरकर ने अपने बेटे समेत चार के खिलाफ अमीनाबाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर से 11 लाख के जेवर चुराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को नंदिनी पति आशुतोष संग जालौन गई थीं। घर पर बेटा अंकुर था, जो ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। उसने दोस्त ओसामा व राज के साथ मिलकर कैंपबेल रोड से चाबी बनाने वाले को बुलाया। अलमारी व लॉकर खुलवाकर जेवर चुरा लिए। दस नवंबर को जब वह घर पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। सख्ती से पूछताछ पर बेटे ने चोरी कबूल ली। गहने लौटाने की बात पर ओसामा ने सिविल कोर्ट बुलाया। वहां ओसामा और अधिवक्ता अंकित ने अंकुर व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed