फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   still to wait for full opd

फुल ओपीडी के लिए अभी करना होगा इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
still to wait for full opd
लखनऊ। राजधानी के अस्पतालों में अभी फुल ओपीडी के लिए मरीजों को इंतजार करना होगा। अगले सप्ताह तक इमरजेंसी ओपीडी चलाने का फैसला लिया गया है। केजीएमयू और लोहिया संस्थान में टेलीमेडिसिन के जरिए ही मरीजों को इलाज चलता रहेगा। गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर के जरिए कोरोना जांच के बाद भर्ती किया जाएगा। केजीएमयू कार्य परिषद की बैठक में तय किया गया है कि ओपीडी शुरू की जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को केजीएमयू के अधिकारियों ने मंत्रणा की। हालांकि अभी पूरी गति से ओपीडी चलाने पर फैसला नहीं हुआ है। टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों को राहत देने की रणनीति बनाई जा रही है। केजीएमयू के सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार ने बताया कि ट्रामा के जरिए मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। कैंसर किडनी सहित गंभीर मरीजों के इलाज पर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है। फीवर क्लीनिक में प्रतिदिन करीब 200 से ज्यादा मरीजों को इलाज मिल रहा है। लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि अभी ओपीडी शुरू नहीं की जा सकती। टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों को राहत दी जा रही है। फीवर क्लीनिक चल रही है। इमरजेंसी में आने वाले ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती कर सर्जरी की जा रही है। सभी सर्जरी से जुड़े विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा सर्जरी करने का निर्देश दिया गया है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि नेत्र रोग विभाग, नाक, कान, गला, हड्डी रोग और सर्जरी की ओपीडी के मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों को पहले की तरह इलाज मिलता रहेगा। अन्य विभागों की ओपीडी पर अगले सप्ताह की स्थिति देखने के बाद फैसला होगा। क्योंकि पूरी गति से ओपीडी शुरू कर दी जाएगी तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पाना मुश्किल होगा। इमरजेंसी में सभी मरीजों को लिया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई जा रही है। जिन लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आती है उन्हें संबंधित विभाग में शिफ्ट कर दिया जाता है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जा रही है, उन्हें सीएमओ के निर्देश के तहत संबंधित अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि ज्यादातर विभागों की ओपीडी चल रही है। बुखार, खराश आदि के मरीजों को फीवर क्लीनिक में देखा जा रहा है। सर्जरी ज्यादा से ज्यादा करके मरीजों को राहत देने की कोशिश की जा रही है। कुछ विभागों की ओपीडी अभी नहीं चल रही है उसे अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed