फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF will investigate fire in Khanan Nideshalaya case.

UP: किसने लगाई खनन निदेशालय में आग, एसटीएफ करेगी जांच, राख हो गईं महत्वपूर्ण फाइलें

Wed, 10 Apr 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

खनन निदेशालय में आग लगने की घटना की जांच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसटीएफ को सौंपी गई है। एसटीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार देर रात मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
STF will investigate fire in Khanan Nideshalaya case.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

खनन निदेशालय में मंगलवार को आग लगने की वजह का अब एसटीएफ पता लगाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसटीएफ को इस प्रकरण की जांच सौंपी गयी है। एसटीएफ के एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिंह मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात एसटीएफ के अधिकारियों ने खनन निदेशालय जाकर मौका-मुआयना भी किया। दरअसल, आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित साजिश के तहत आग लगाई गयी, जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट हो गयीं। वहीं, दूसरी ओर खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने इस मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति का गठन भी किया है। उन्होंने संयुक्त निदेशक नवीन दास के नेतृत्व में जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला का सूर्य तिलक: अध्यात्म के माथे पर लगा विज्ञान का तिलक, इस तरह गर्भ गृह तक आएंगी सूर्य की किरणें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टिकट से बेफिक्र चुनावी मोड में आए बृजभूषण, भाजपा से अब तक नहीं मिली हरी झंडी; स्थानीय भाजपा विधायक दूर


बता दें कि गोखले मार्ग स्थित कृषि भवन के सामने खनन निदेशालय में मंगलवार को आग लगने से इमारत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मियों को मौके पर बिजली के केबिल जले मिले थे। वहीं, एक एयरकंडीशनर भी क्षतिग्रस्त पाया गया था।


आग से भूतल का एक कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें रखी फाइलें भी नष्ट हो गयी थीं। हालांकि खनन निदेशक के मुताबिक अलमारियों में रखी फाइलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, राहत एवं बचाव कार्यों की वजह से आग की जद में आए कमरों में पानी और धुआं भरने की वजह से आग लगने की सही वजह का पता नहीं लगाया जा सका।

पुलिस और फायर विभाग भी करेंगे जांच
बता दें कि इस प्रकरण में मंगलवार देर रात हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया, जिसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी। वहीं, अग्निशमन विभाग भी आग लगने की वजह का पता लगा रहा है। पहले कूड़े की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी जिसकी प्रारंभिक जांच में पुष्टि नहीं हुई। बुधवार को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस घटनास्थल से सुबूत एकत्र करेगी जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

पहले भी कई अग्निकांड की जांच कर चुकी एसटीएफ
बता दें कि एसटीएफ इससे पहले वर्ष 2015 में स्वास्थ्य भवन और वर्ष 2019 में शक्ति भवन में लगी आग के मामले की जांच भी कर चुकी है। दोनों प्रकरणों में सुनियोजित साजिश के तहत आग लगाने की आशंका के बाद एसटीएफ को जांच सौंपी गयी थी। स्वास्थ्य भवन में लगी आग के मामले की जांच में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संलिप्तता मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed