फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf to investigate junior engineer recruitment exam of power corporation.

एसटीएफ करेगी पावर कार्पोरेशन की जेई परीक्षा में धांधली की जांच, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Wed, 28 Feb 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Feb 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
stf to investigate junior engineer recruitment exam of power corporation.
प्रतीकात्मक तस्वीर

हाल ही में पावर कार्पोरेशन में अवर अभियंता (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा में धांधली व पक्षपात की शिकायतों की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एसटीएफ से कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पावर कार्पोरेशन में जेई भर्ती के लिए 11 फरवरी को ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परीक्षा में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और इसकी निष्पक्ष जांच राज्य सरकार की किसी एजेंसी से कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


पत्र में ऊर्जा मंत्री ने लिखा था कि पावर कार्पोरेशन द्वारा परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई थी। इसके जारी होने के बाद परीक्षार्थियों के हवाले से कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताओं की खबरें मीडिया में आई हैं इसलिए इसकी जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। इसलिए किसी भी शिकायत की सत्यता सामने आना राज्य सरकार की स्वच्छ और पारदर्शी छवि के लिए आवश्यक है। उन्होंने जांच को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed