फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF starts investigation against 70 fake teachers

एसटीएफ ने 70 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ शुरू की जांच

Tue, 22 Sep 2020 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
STF starts investigation against 70 fake teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
एसटीएफ ने फर्जी शिक्षकों को चिह्नित करने की मुहिम तेज कर दी है। एसटीएफ को ऐसे 70 शिक्षकों के नाम पता चले हैं जिन पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने का आरोप है। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने सोमवार को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एसटीएफ के चंगुल में आया एक फर्जी शिक्षक व उसका भाई अन्य फर्जी शिक्षकों की जानकारी हासिल कर उनसे वसूली कर रहा था। ये लोग मानव संपदा पोर्टल से फर्जी शिक्षकों की जानकारी जुटाते थे। एसटीएफ को इनके पास से 70 फर्जी शिक्षकों की सूची मिली है।
विज्ञापन


एसटीएफ इस सूची से उजागर हुए नामों की जानकारी जुटा रही है। जो नाम सामने आए हैं उनकी पड़ताल में बेसिक शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। इनमें ज्यादातर नाम पूर्वांचल के जिलों में तैनात शिक्षकों के हैं। एसटीएफ ने अब सामने आए नामों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों के दस्तावेजों के सत्यापन को कहा है। आरोप सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल में 850 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई
इससे पहले भी एसटीएफ फर्जी शिक्षकों के बारे में जानकारी जुटा कर बेसिक शिक्षा विभाग को देती रही है। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि फर्जी शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला बीते तीन साल से जारी है। इन तीन वर्षों में करीब 850 फर्जी शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed