फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested seven frauds for theft in online delivery container.

ऑनलाइन डिलीवरी के कंटेनर को रोककर पांच करोड़ का माल किया पार, सात गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 02:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Feb 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
stf arrested seven frauds for theft in online delivery container.
एसटीएफ के हत्थे चढ़े ये बदमाश। - फोटो : amar ujala

ऑनलाइन डिलीवरी के लिए सामान लेकर रवाना हुए कंटेनर को बीच सड़क रोककर माल पार करने वाले गिरोह को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। हत्थे चढ़े सात शातिरों में कंटेनर का चालक व पूर्व सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि हाइटेक तरीके से अमेजन के कंटेनर से लगातार चोरी की सूचना मिल रही थी। साइबर टीम जांच कर रही थी।

विज्ञापन


पता चला कि बंथरा इलाके में किशनपुर कौड़िया स्थित अमेजन के वेयर हाउस से माल लेकर निकलने वाले कंटेनर से कीमती सामान चोरी की तैयारी हो रही है। एसटीएफ की टीम अमेजन के वेयर हाउस के पास पहुंची। गेट से निकले कंटेनर का पीछा किया तो सामने आई हकीकत।
विज्ञापन


हत्थे चढ़े प्रभाष चंद्र शर्मा ने कुबूला कि उसके गिरोह ने पांच साल में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में अमेजन के वेयर हाउस के गार्ड व कंटेनर चालकों से साठगांठ करके करीब पांच करोड़ का माल चोरी किया है। गिरोह द्वारा चोरी का माल अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, दिल्ली, गुरुग्राम व अन्य शहरों में आधी कीमत पर बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी देख बदमाशों ने की फायरिंग
एएसपी विशाल विक्रम ने बताया कि टीम ने कंटेनर का पीछा किया। चालक ने मेमौरी छावनी गेट के आगे नहर के पास कंटेनर रोका। एसयूवी से उतरे बदमाशों ने हाइटेक तरीके से सील तोड़ी और कंटेनर में घुसने लगे। एसटीएफ को घेराबंदी करते देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। टीम ने मुठभेड़ में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से ये हुआ बरामद

असलहे, एसयूवी, बाइक, सील खोलने वाली इलेक्ट्रिक मशीन, सील कटर, सील क्लंप, डाई सील के साथ चोरी के 20 मोबाइल फोन, 10 थैले, 10 जींस, 10 मोबाइल कवर, 10 टेंपर ग्लास व अन्य तमाम सामान बरामद किया।

मिलीभगत : माल लोड होने के समय गार्ड कराता चालक से डील
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि प्रभाष चंद्र ने कुबूला कि कंटेनर में माल लोड होते समय गार्ड फोन पर चालक से डीलिंग कराता था। प्रभाष अपने साथियों के साथ वेयर हाउस के गेट के पास एसयूवी लेकर कंटेनर निकलने का इंतजार करता था। चालक सुनसान स्थान पर कंटेनर रोकता और गिरोह के चार-पांच बदमाश सील तोड़कर उसमें सवार हो जाते थे।

रास्ते भर खंगालते बैग, फिर पत्थर-साबुन भर सील कर देते
इसके बाद चलते कंटेनर में बैग खंगालने का सिलसिला चलता था। बैग से मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने के साथ बैग को फिर से सील कर देते थे। संकेत मिलने पर चालक फिर से सुनसान स्थान पर कंटेनर रोकता था। उस पर सवार बदमाश चुराया माल लेकर उतरते और कंटेनर को फिर से सील कर देते थे।

हरदोई-उन्नाव समेत कई इलाकों से ताल्लुक

हत्थे चढ़े बदमाशों की पहचान अलीगढ़ के अतरौली थाने के लोहगढ़ निवासी प्रभाष चंद्र शर्मा उर्फ सोनू, नरेश सिंह, मैनपुरी के बेवर थाने के गांव जखा गढ़िया छिनकौरा निवासी शिवम दुबे उर्फ गोलू, हरदोई के कछौना थाने के चंदोईहार खजोना निवासी गिरजाशंकर पाल, बुलंदशहर के डिबाई थाने के जलालपुर सूरजपुर मखैना निवासी निशांत चौधरी, मथुरा के रिफाइनरी थाने के गांव लाडपुर बरारी निवासी राजू, उन्नाव के पुरवा थाने के हिम्मत खेड़ा निवासी रामबाबू के रूप में हुई।

गिरजाशंकर पहले अमेजन के वेयर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड था। वह तालकटोरा के मुन्नी विहार आलमनगर में रह रहा था।

राजधानी लखनऊ में दूसरी वारदात की थी तैयारी

हत्थे चढ़े शिवम दुबे ने कुबूला कि इससे पहले 31 अगस्त 18 को अमेजन के वेयर हाउस से निकले कंटेनर की सील तोड़कर चोरी की थी। इसमें शामिल कपिल कुमार व पांच साथियों को कुछ दिनों बाद आगरा के कैंट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में हैं।

इससे पहले 37 लाख का माल चोरी होने पर श्री सेवा साल्यूशन के निदेशक सिद्धार्थ शंकर शुक्ला ने बंथरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद दूसरी चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने पर एसटीएफ ने बदमाशों को धर दबोचा।

पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरजाशंकर ने कुबूला कि चोरी का माल बिकने पर सभी को हिस्सा मिलता था। इसमें सिक्योरिटी ऑफिसर अमित राय की भी साझेदारी थी। एसटीएफ ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की है। कॉल डिटेल व अन्य तरीके से साठगांठ के सुबूत एकत्र किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed