{"_id":"6849ec44ff05efba0b0b5379","slug":"stf-arrested-a-person-accused-of-embezzlement-of-rs-12-lakh-and-carrying-a-bounty-of-rs-50000-from-charbagh-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1246049-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसटीएफ ने 12 लाख के गबन के आरोपी 50 हजार के इनामी को चारबाग से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसटीएफ ने 12 लाख के गबन के आरोपी 50 हजार के इनामी को चारबाग से दबोचा
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने 12 लाख रुपये के गबन के आरोपी 50 हजार के इनामी बस्ती के रुधौली स्थित सेहुडा खुर्द निवासी शुभम कुमार को बुधवार को चारबाग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई थाने में गबन व जालसाजी की एफआईआर दर्ज थी।
डिप्टी एसपी एसटीएफ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, कुछ दिनों से इनामिया अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसे देखते हुए एक टीम गठित की गई थी। इस दौरान सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी शुभम कुमार चारबाग फुट ओवरब्रिज के पास मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में था। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह सोहराब राइस मिल सेहुडाखुर्द बस्ती में काम करता था।
बाद में उसे वहीं से सरकारी धान, गेहूं क्रय केंद्र डीसीएफ सेम्हरानी सिद्धार्थनगर का प्रभारी बना दिया गया था। इस दौरान उसने करीब 12 लाख रुपये का गबन किया था। इस संबंध में उसके खिलाफ डिडई थाने में केस दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मुंबई भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। वह अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने लखनऊ आया था, यहां एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।