{"_id":"62444ccf26e2740b9d525418","slug":"statues-of-god-stolen-from-a-temple-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: मंदिर से मूर्तियां गायब कर चबूतरा तोड़ा, धरने पर बैठे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: मंदिर से मूर्तियां गायब कर चबूतरा तोड़ा, धरने पर बैठे विधायक
Wed, 30 Mar 2022 05:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:57 PM IST
सार
सीतापुर के एक गांव में मंदिर से हनुमान जी व शंकर जी की मूर्तियां चोरी हो गई और मंदिर का चबूतरा तोड़ दिया गया जिससे कि हंगामा मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में मंदिर की मूर्तियां गायब करने के बाद चबूतरा तोड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवता विधायक मंदिर के सामने ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर एएसपी, सीओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला पहुंच गया। काफी देर मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। खबर लिखे जाने तक चबूतरे का निर्माण किया जा चुका था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन
इलाके के गांव सेमराकलां में एक प्राचीन मंदिर स्थिति है। बुधवार सुबह वहां स्थापित हनुमान जी व शंकर जी की मूर्ति गायब मिलीं। पीपल के पेड़ के नीचे स्थित चबूतरा भी टूटा हुआ था। मंदिर के पुजारी ने विशेष समुदाय के ग्राम प्रधान पर मूर्ति गायब करने और चबूतरा तोड़ने का आरोप लगाया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी और त्यागी बाबा मौके पर पहुंच गए। विधायक ने धरना देना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर एएसपी, एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे और मान मनौव्वल का दौर शुरु हो गया तुरंत ही चबूतरे का निर्माण कराया जाने लगा साथ ही मंदिर के पास खड़े तीन ट्रैक्टरों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी ग्राम प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।