{"_id":"575bccb94f1c1b3b0c9c5d65","slug":"state-workers-oppose-reservation-in-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत के पदोन्नति में आरक्षण के बयान पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत के पदोन्नति में आरक्षण के बयान पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jun 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
थावरचंद गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में दिए गए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। गुस्साए कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में दखल देने की कोशिश की गई तो केंद्र सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे।
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने एक बयान जारी करके गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वोट की राजनीति का जवाब वोट से दिया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे का कहना है, इस फैसले के विरोध में दायर की गईं सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में खारिज की जा चुकी हैं। उन्होंने गहलोत के बयान पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से स्पष्टीकरण देने की मांग की है।