{"_id":"632cb9e65cd0399ee3c68d936ab0db91","slug":"state-teachers-award-entry-should-be-on-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेगी टीचर्स की लेट लतीफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेगी टीचर्स की लेट लतीफी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय और राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए पात्रों का चयन अब तय समयसीमा के अंदर करना होगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में निदेशक अवध नरेश शर्मा को निर्देश भेजा है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक हर साल 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय चयन समिति की संस्तुतियां तथा 31 मई तक शासन स्तर पर निर्णय लेकर शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग हर साल बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार देता है तथा राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार की संस्तुति भारत सरकार को करता है।
विज्ञापन
इसके लिए समय निर्धारित है फिर भी शिक्षाधिकारी इसका पालन नहीं करते। प्रमुख सचिव ने कहा है कि इसके चलते राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाले ऐसे शिक्षक जो 30 जून को अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर पुरस्कार पाने से पहले ही रिटायर हो जाते हैं।
विज्ञापन
इसलिए तय समय का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि रिटायरमेंट से पहले शिक्षकों के पुरस्कार की घोषणा हो जाए और दो वर्ष की सेवा विस्तार का लाभ उन्हें समय से मिल जाए।