फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state govt against police recruitment exam cancellation

दरोगा भर्ती: विशेष अपील दायर करेगी सरकार

Wed, 05 Feb 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Feb 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
state govt against police recruitment exam cancellation

मृतक आश्रित कोटे में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में सरकार विशेष अपील दायर करेगी।

विज्ञापन


इसके लिए पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव तैयार कर सरकार की अनुमति के लिए भेजने वाला है।


इलाहाबाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अदालत के सामने मामले को सही ढंग से नहीं रखा गया। इस वजह से भ्रम की स्थिति बनी और कोर्ट ने ऐसा आदेश जारी कर दिया।

अधिकारियों का तर्क है कि मृतक आश्रित भर्ती की प्रक्रिया में चयन समिति द्वारा सिर्फ शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाती है। यह नई भर्ती प्रक्रिया से अलग है। नई भर्ती के लिए जो परीक्षा होती है, वह पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कराई जाती है।

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय के एसपी कार्मिक कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील दायर करने जा रहा है। इसके लिए शासन से अनुमति ली जानी है। इससे पहले अदालत से जारी आदेश का अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अदालत ने जो आदेश दिया है वह चयन प्रक्रिया में शामिल रहे सभी पात्रों पर लागू नहीं हो रहा है।

यह आदेश सिर्फ उन्हीं पर लागू हो रहा है, जिन्हें इस मामले में दर्ज हुई याचिका में पार्टी बनाया गया है। एसपी ने कहा कि अभी अदालत का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कितने लोग इससे प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed