फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state employees to get cashless treatment from first may.

यूपी: राज्य कर्मियों व पेंशनरों का एक मई से कैशलेस इलाज

Wed, 22 Feb 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 state employees to get cashless treatment from first may.
- फोटो : अमर उजाला

यूपी के राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को असाध्य व आपातकालीन बीमारियों में कैशलेस इलाज की सुविधा एक मई से मिलनी शुरू हो जाएगी। शासन ने इसके पहले अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने कर्मचारी संगठनों की मांग पर चुनाव से पहले राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को असाध्य व आपातकालीन बीमारियों में केंद्र सरकार के सेंट्रल गर्वनमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की तरह अनुबंधित निजी चिकित्सालयों में कैशलेस इलाज की सुविधा देने का फैसला किया था।
विज्ञापन


इसके लिए सभी कर्मचारियों व पेंशनरों को स्टेट हेल्थ कार्ड जारी होना है और कर्मचारियों व पेंशनरों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

शासन ने एक मई से इस स्कीम को लागू करने का फैसला करते हुए स्टेट हेल्थ कार्ड जारी करने और कर्मचारियों के पंजीकरण की कार्रवाई तेज करने के लिए कहा है।

शासन ने सभी मंडलायुक्तों व डीएम से कहा है कि इस काम को तेजी से समयबद्ध ढंग से कराया जाए, ताकि प्रस्तावित समय से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed