{"_id":"696aaf56e84e04d21e0d2724","slug":"staff-nurse-dies-after-being-beaten-by-husband-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1563081-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति की पिटाई से स्टाफ नर्स की माैत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति की पिटाई से स्टाफ नर्स की माैत, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पति मृत्युंजय के साथ प्रीति।
लखनऊ। चिनहट के कमता में स्टाफ नर्स प्रीति राय (30) को उनके पति मृत्युंजय राय ने पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। चार दिन बाद इलाज के दौरान प्रीति की शुक्रवार को मौत हो गई। ये आरोप प्रीति के पिता मड़ियांव के गायत्रीनगर निवासी राजकुमार राय ने लगाया है। चिनहट पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
राजकुमार राय के अनुसार, वर्ष 2022 में उन्होंने बेटी प्रीति की शादी गोरखपुर निवासी मृत्युंजय से की थी। प्रीति लोहिया अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स थी। उस साथ उसके ससुराल वाले कमता स्थित अजय नगर में किराये पर रहते थे। शादी के बाद से ही मृत्युंजय, ससुर यशवंत, सास शुभवती और ननद ने दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करने लगे थे। रविवार दोपहर तीन बजे मृत्युंजय ने प्रीति की छोटी बहन प्राची को फोन कर उसकी माैत की सूचना दी। वहां पहुंचे तो प्रीति कमरे में मरणासन्न पड़ी मिली थी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, मृत्युंजय को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं और माैत का कारण सेप्टीसीमिया बताया गया है।