फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSP manzil saini takes hard action against 17 SI.

'लेडी सिंघम' का कारनामा, 17 दरोगाओं की सैलरी रोकी

Sun, 22 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
SSP manzil saini takes hard action against 17 SI.
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

तफ्तीश में खेल व लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं की अब खैर नहीं। एसएसपी ने महीनों बाद भी विवेचना पूरी न करने वाले 17 दरोगाओं का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ सभी पुलिसकर्मियों को तफ्तीश के प्रति संजीदा रहने को कहा है। दस से अधिक तफ्तीश लंबित होने पर संबंधित दरोगा का वेतन रोका जाएगा।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि अपराध समीक्षा के साथ सभी थानों व विभिन्न शाखाओं में लंबित विवेचनाओं का ब्योरा एकत्र कराया। पता चला कि अनेक छोटे मामलों की तफ्तीश महीनों बाद भी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


दरोगाओं के पास 20-25 या उससे अधिक मामलों की तफ्तीश लंबित है। संबंधित सीओ व एसओ के माध्यम से विवेचनाओं व विवेचकों की रिपोर्ट ली गई। फिलहाल विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही को लेकर 17 दरोगाओं का वेतन रोकने के आदेश के साथ उन्हें एक हफ्ते में तफ्तीश पूरी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज को कर दिया लाइन हाजिर

SSP manzil saini takes hard action against 17 SI.

इसी तरह विभिन्न थानों के अन्य लापरवाह विवेचकों को चिह्नित किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारियों को वरीयता के आधार पर पर्यवेक्षण करके मामले निस्तारित कराने के आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को ऑर्डरली रूम में विवेचनाओं की स्थिति का ब्योरा तैयार करके प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके अलावा वह खुद भी विवेचकों को तलब करके समीक्षा करेंगी।

एसएसपी मंजिल सैनी का पहला निशाना सरोजनीनगर की ट्रांसपोर्टनगर चौकी के इंचार्ज अजय कुमार त्रिपाठी बने। एसएसपी ने शनिवार को कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि बीते बुधवार की शाम करीब छह बजे अनौरा गांव के लोगों ने पुलिस को एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। चौकी इंचार्ज इस सूचना के बावजूद तीन घंटे विलंब से रात करीब नौ बजे मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed