फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssp lucknow take action in 40 rupees bribe viral video on social mdia

40 रुपये की घूसखोरी में इंस्पेक्टर लाइनहाजिर, दरोगा-दीवान निलंबित

Mon, 30 Sep 2019 10:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 30 Sep 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
ssp lucknow take action in 40 rupees bribe viral video on social mdia
रिश्वत लेता पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

मड़ियांव पुलिस की 40 रुपये की घूसखोरी ने सोमवार को लखनऊ पुलिस की फजीहत करा दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर घैला चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और दीवान योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। घूसखोरी की जांच एसपी ट्रांसगोमती अमित कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सोमवार सुबह घैला पुल पर वाहन चेकिंग चल रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्राली चालक उधर से गुजरा। पुलिसकर्मियों को देखते ही ट्रैक्टर में बैठे साथी ने जेब से 20-20 रुपये के दो नोट निकालकर चालक को दिए। वह रुपये लेकर धीरे-धीरे बढ़ा, जहां एक दीवान ने उसे रोका। इस पर चालक ने उसे नोट थमाए और आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर में बैठा एक व्यक्ति मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर 40 रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें रुपये लेने वाले पुलिसकर्मी का चेहरा नहीं दिख रहा है। वर्दी में तीन फीते लगे दिख रहे हैं, जिससे साफ है कि रुपया लेने वाला पुलिसकर्मी दीवान पद का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सौंपी गई थाने की कमान

 एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर को लापरवाही के मामले में हटाया गया है, जबकि चौकी प्रभारी और दीवान को घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर व अन्य कानूनी कार्रवाई होगी। इस बीच संतोष कुमार सिंह की जगह क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह को थाने की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed