{"_id":"5e6107878ebc3ec75f4f77ad","slug":"ssb-team-arrested-one-for-smuggling-wine-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर परोसने के लिए लाई जा रही थी नेपाली शराब, 600 शीशी के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर परोसने के लिए लाई जा रही थी नेपाली शराब, 600 शीशी के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 05 Mar 2020 07:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Mar 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया तस्कर।
- फोटो : amar ujala
होली को देखते हुए नेपाल से भारी मात्रा में शराब की खेप जिले में लाई जा रही है। तस्करों की ओर से इसे संबंधित स्थानों पर एकत्र किया जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने राप्ती बैराज के निकट एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से टीम ने 600 शीशी नेपाली शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट सहित एसपी को लगातार नेपाल से शराब की तस्करी की शिकायत मिल रही थी। इस पर कमांडेंट व एसपी ने सीमा क्षेत्र पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद बुधवार रात एसएसबी व जमुनहा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र से आने वाले मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन
इस दौरान नेपाल से राप्ती बैराज की ओर उन्हें एक व्यक्ति आता दिखा। उसने अपनी साइकिल पर कई बोरियां लाद रखी थीं। जमुनहा चौकी प्रभारी राजमन यादव ने उसे रोकने का प्रयास किया गया तो साइकिल छोड़ नेपाल की ओर भागने लगा। इस पर एसएसबी जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से टीम ने 600 शीशी नेपाली शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुरवा निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से बाद में उसे जेल भेजा गया है।