{"_id":"5f6621e08ebc3eb7340419a6","slug":"ssb-and-police-force-do-march-in-india-nepal-border-areas-leaning-with-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से तनाव के चलते भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता, बलरामपुर से सटे क्षेत्रों में जवानों ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से तनाव के चलते भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता, बलरामपुर से सटे क्षेत्रों में जवानों ने किया पैदल मार्च
Sat, 19 Sep 2020 08:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
india nepal border
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान समय में चीन से तनाव के चलते भारत-नेपाल सीमा पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को एसएसबी व पुलिस जवानों ने बलरामपुर जिले से सटने वाले सीमा क्षेत्रों में पैदल मार्च करके गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीमा क्षेत्र के पार नेपाल में होने वाली देश विरोधी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। देश विरोधी किसी भी गतिविधियों से निपटने में एसएसबी व पुलिस के जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के साथ पगडंडियों पर भी नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने शनिवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए नियमित रूप से एसएसबी व पुलिस की तरफ से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी 9वीं वाहिनी के जवानों ने जरवा कोतवाली पुलिस के साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे कस्बा बालापुर में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
इसी तरह से भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी क्षेत्रों में देश विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पैदल मार्च कराया जा रहा है। मुख्य मार्गों पर पुलिस व एसएसबी के जवान नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और सघन चेकिंग के बाद लोगों को आने जाने दिया जा रहा है।
वर्तमान समय में चीन से सीमा विवाद के चलते एसएसबी व सीमा क्षेत्र की पुलिस को चौकस रहने का सुझाव दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवान पूरी देश विरोधी गतिविधियों पर मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।
थाना पचपेड़वा व हरैया और कोतवाली गैसड़ी व जरवा की पुलिस को एसएसबी जवानों के साथ नियमित रूप से प्रमुख मार्गों के साथ-साथ पगडंडियों पर भी पैदल मार्च निकालने का निर्देश दिया गया है।