{"_id":"10d5ae878580893999ffd76ed8b121df","slug":"sportsman-get-goverment-job-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने दी खिलाड़ियों को खास सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने दी खिलाड़ियों को खास सौगात
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10 बजे प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएं की।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने इस कैबिनेट बैठक में अलग-अलग खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही सरकारी नौकरी में पदक विजेता खिलाड़ियों को गजटेड अफसर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को नौकरी देने की भी घोषणा की है। अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के साथ ही उन्हे कुछ सलाह भी दी।
विज्ञापन
सीएम ने खिलाड़ियों से दूसरे देश के खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में दूसरे देश के खिलाड़ियों को खेलने से नहीं रोका जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने यहां आगे कहा कि खेल के माध्यम से दूसरे देशों के साथ हमारे देश के संबंध भी मजबूत होते हैं। हमें अपने देश में आए दूसरे देश के खिलाड़ियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए क्योंकि हमारे देश के खिलाड़ी भी दूसरे देशों में खेलने जाते हैं।