फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports Hostel Lucknow and Jhansi in the final

Lucknow News: स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और झांसी फाइनल में

Wed, 31 Dec 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sports Hostel Lucknow and Jhansi in the final
राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के बीच राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। लखनऊ ने स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया, जबकि स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज पर 3-1 से जीत दर्ज की।

पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही लखनऊ के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए हमलों की झड़ी लगा दी, जबकि वाराणसी के खिलाड़ी गेंद पर कब्जे को संघर्षरत दिखे। मुकाबले में लखनऊ टीम के नायक रहे शाहरुख खान ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 17वें, 21वें, 51वें और 56वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन

इसके अलावा आतिफ और अजय ने दो-दो गोल किए, जबकि राघवेंद्र एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी की भिड़ंत लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से हुई। शुरुआत से ही झांसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पाचवें और छठे मिनट में गोल दागे। ये दोनों गोल अक्षत वर्मा ने पेनाल्टी कार्नर पर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का तीसरा गोल खेल के 30वें मिनट में आया, जब साजन यादव ने साथी खिलाड़ी के पास पर खूबसूरत मैदानी गोल किया। तीन गोल से पिछड़ने के बाद लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने लगातार कई मूव बनाए। खेल के 49वें मिनट में टीम को पहला गोल करने में सफलता मिली, जब कप्तान धीरज पाल ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच गोल के लिए जोर आजमाइश जारी रही, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed