{"_id":"a034e156fc02225f26116cb1473c74dd","slug":"sports-complex-to-be-built-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेटी में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेटी में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
दुर्गा प्रसाद शुक्ला/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Sep 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बीकेटी में जल्द ही 1.60 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन से सात एकड़ जमीन साढामऊ गांव में चिन्ह्ति कर ली है। बीकेटी में खेलों व इससे जुड़ी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की मांग ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी।
कुछ माह पहले इस संबंध में युवक मंगल दल के ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत पांडेय उर्फ मुन्नू द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया था।
कई वर्षों से की जा रही इस मांग को शासन ने अब अमलीजामा पहनाने का फैसला कर लिया है। भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित व उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत बीकेटी में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस काम्पेलक्स का निर्माण सात एकड़ जमीन पर किया जाएगा।जिसके लिए 16 अगस्त को जिलाधिकारी राजशेखर ने तहसीलदार चन्द्रप्रकाश पाठक को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने बीकेटी के गांव साढामऊ में सौ बेड के अस्पताल के पास जमीन का चयन भी कर लिया है। इसका प्रस्ताव जल्द ही डीएम को भेजा जाएगा।
इसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में तहसीलदार चन्द्रप्रकाश पाठक ने बताया कि बीकेटी के साढामऊ गांव में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए तहसील प्रशासन द्वारा जमीन का चिन्ह्ति कर प्रस्ताव डीएम को भेजा जा रहा है।