फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports College reached the semi-finals after defeating Creators

Lucknow News: क्रिएटर्स को हराकर स्पोर्ट्स कॉलेज सेमीफाइनल में पहुंचा

Tue, 09 Jun 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sports College reached the semi-finals after defeating Creators
लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने द क्रिएटर्स क्लब को चार विकेट से हराते हुए जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में सीएल ग्रीन और मेगा ट्रेंडस ने अपने मुकाबले जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए क्वार्टर फाइनल में क्रिएटर्स क्लब के 195 रनों के जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज ने छह विकेट खोकर 199 रन बनाए और जीत दर्ज की। विजयी टीम से अंश बिष्ट ने 63 रन बनाए, जबकि रुद्र प्रताप ने तीन विकेट हासिल किए। ब्लेज विलो गोसाईगंज में खेले गए प्री क्वार्टर मैच में सीएएल ग्रीन ने यूथ क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यूथ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए।
विज्ञापन

ग्रीन की ओर से शोभित ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में ग्रीन की टीम ने चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। अमन यादव ने 24 गेंदों में आठ चौके और आठ छक्के की बदौलत 82 रन बनाए। सूर्या ग्राउंड पर खेले गए दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में मेगा ट्रेंड्स ने नेशनल यंगस्टर क्रिकेट क्लब को 113 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेगा ट्रेंड्स के 284 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने नेशनल की टीम 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। विजयी टीम से कार्तिकेय ने 65 गेंदों में ताबड़तोड़ 95 रन की पारी खेली, जबकि वारिस अली ने पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed