{"_id":"339fb831cf825014676c0b5b400ba199","slug":"sports-college-and-vijay-club-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज और विजय क्लब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज और विजय क्लब जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Sep 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कॉलेज और विजय क्लब ने अपने मुकाबले जीतते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में शाइन क्राफ्टर ने टीजीएफसी को 2-0 से हराया, जबकि चौथे मैच में अवध क्लब और कैसल क्लब के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।
लखनऊ विश्वविद्यालय ग्राउंड में लीग के पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए एचएएल को 3-0 से करारी मात दी।
विजेता टीम से सद्दाम (18वें मिनट), सुनील (32वें मिनट) और उदित (38वें मिनट) गोल करने में सफल रहे। दूसरे मैच में विजय क्लब ने अलीगंज स्पोर्टिंग पर 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज
मैच के दौरान विजय क्लब से अभिनव ने 20वें और 48वें मिनट में गोल किए, जबकि अलीगंज स्पोर्टिंग से अक्षत एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
तीसरे मुकाबले में शाइन क्राफ्टर ने टीजीएफसी को 2-0 से पराजित किया। मैच के दौरान विजेता टीम से ऋषभ और शास्वत ने एक-एक गोल किए।
लीग के अंतिम मुकाबले में अवध क्लब और कैसल क्लब के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। अवध क्लब से फैजान और कैसल क्लब से भूपेन्दर ने गोल किए।