फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Defamation suit filed against CM Yogi; Ajay Rai moves civil court, aggrieved by allegation of eating fish.

यूपी: सीएम योगी के खिलाफ दायर किया मानहानि का परिवाद, मछली खाने के आरोप से आहत अजय राय पहुंचे सिविल कोर्ट

Tue, 01 Sep 2026 04:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 01 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की कोर्ट में दाखिल किए गए परिवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है। परिवाद में कहा गया है कि सीएम योगी ने बिना तथ्यों की पुष्टि के रायबरेली की जनसभा में इस पर बयान दे दिया।

विज्ञापन
UP: Defamation suit filed against CM Yogi; Ajay Rai moves civil court, aggrieved by allegation of eating fish.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की कोर्ट में दाखिल किए गए इस परिवाद में मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


कोर्ट में अजय राय के अधिवक्ता संजीव पांडेय ने परिवाद दाखिल करके बताया कि 23 अगस्त को अयोध्या में कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद ने निषाद समाज का एक कार्यक्रम और जनसभा आयोजित की थी। अजय राय को उस सभा को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के बाद निषाद समाज की परंपरा अनुसार वहां मत्स्य भोज का आयोजन किया गया था। कहा गया कि परिवादी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, मीडिया ने उनकी फोटो खींची और बाद में निषाद समाज के लोगों द्वारा मछली खाते हुए फोटो भी मीडिया में प्रसारित हुई।
विज्ञापन


परिवाद में आरोप लगाकर कहा गया कि इसी फोटो के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना वास्तविकता जाने 24 अगस्त को रायबरेली में आयोजित एक जनसभा में परिवादी के खिलाफ भ्रामक बयान देते हुए कहा की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा हनुमान गढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर जाकर मछली का दावत उड़ाते हैं, राम-राम चिल्लाते हैं, बेशर्मी की भी सीमा होती है, जो वहां मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन बाहर जाकर के मछली की दावत उड़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवाद में कहा गया कि उक्त जनसभा का वीडियो मुख्यमंत्री के आधिकारिक/ व्यक्तिगत एक्स अकाउंट से भी 24 अगस्त को जारी किया गया, जिसे लगभग 2 लाख 75 हजार लोगों ने देखा और साझा किया। परिवाद में बताया गया कि परिवादी सनातन धर्म में आस्था रखने वाला व्यक्ति है और उनका मांस-मछली से कभी कोई नाता नहीं रहा है।

इसके बावजूद बिना किसी प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्य के सुनी-सुनाई बातों के आधार पर परिवादी की सामाजिक, पारिवारिक और राजनीतिक छवि को धूमिल किया गया। इस खबर को समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से लाखों-करोड़ों लोगों के बीच परिवादी की मानहानि हुई है। परिवादी को समाज से बहिष्कृत करने तक की बातें कही जा रही हैं, जिससे परिवादी को मानसिक व सामाजिक आघात पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed