{"_id":"60cce4ee8ebc3e6c6c02c431","slug":"spokespersons-and-principals-of-state-colleges-will-be-transferred-online-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : राजकीय महाविद्यालयों के प्रवक्ता और प्राचार्यों का होगा ऑनलाइन तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : राजकीय महाविद्यालयों के प्रवक्ता और प्राचार्यों का होगा ऑनलाइन तबादला
Fri, 18 Jun 2021 11:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:54 PM IST
सार
- 28 जून तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- मोबाइल पर मिलेगी तबादले की सूचना
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं और प्राचार्यों का ऑनलाइन तबादला होगा। तबादले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई है। स्थानांतरित प्रवक्ताओं और प्राचार्यों को मोबाइल संदेश के जरिये तबादले की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं के कार्य संतुष्टि को अधिकतम करने, विद्यार्थियों का शैक्षिक हित संरक्षित करने और स्थानांतरण में पारदर्शिता के लिए स्थानांतरण नीति लागू की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थानांतरण सत्र के लिए प्रवक्ता एवं प्राचार्य के रिक्त पदों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन 28 जून तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं का उनकी ओर से दिए गए विकल्पों के राजकीय महाविद्यालयों में स्थानांतरण किया जाएगा। स्थानांतरण की सूचना उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। वे अपने लॉगिन अकाउंट से स्थानांतरण आदेश प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन