फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Spent Rs 5500 on a cab, Indigo will refund only Rs 1500

Lucknow News: कैब पर 5500 खर्च, इंडिगो 1500 रुपये ही लौटाएगा

Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Spent Rs 5500 on a cab, Indigo will refund only Rs 1500
लखनऊ। बीते दिनों कोलकाता से वाराणसी जा रहे इंडिगो के विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया था। खास बात यह है कि यात्रियों को लखनऊ में उतारकर यात्रा को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद यात्री कैब से वाराणसी पहुंचा, जिस पर 5500 रुपये खर्च हुए। हालांकि, एयरलाइंस ने रिफंड के नाम पर 1500 रुपये ही देने की बात कही। नाराज यात्री ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद रविवार को फुल रिफंड का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

सोहन चक्रवर्ती ने बताया कि कोलकाता से वाराणसी के लिए 18 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6501 का टिकट 10,772 रुपये में बुक किया था। वाराणसी में खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद यात्रा वहीं पर खत्म कर दी गई। ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह कैब से वाराणसी जाते हैं तो कुल किराये का 50 फीसदी रिफंड किया जाएगा। सोहन 5,500 रुपये खर्च कर कैब से वाराणसी पहुंचे। जब उन्होंने रिफंड मांगा तो एयरलाइन के कॉल सेंटर ने केवल डेढ़ हजार रुपये ही वापस करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed