Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speeding SUV runs over seven-month-old baby girl

Lucknow News: तेज रफ्तार एसयूवी ने सात माह की बच्ची को रौंदा

Sat, 28 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Speeding SUV runs over seven-month-old baby girl
चिनहट। लौलाई स्थित कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सात माह की मासूम को रौंद दिया। बच्ची वॉकर सहित करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग निकला। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पिता प्रमोद की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक शिवम यादव को गिरफ्तार कर एसयूवी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


आराध्या की मां किरन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पति प्रमोद कुमार बेटी आराध्या को वॉकर में बैठाकर कॉलोनी परिसर में टहला रहे थे। इसी दौरान गुजर रही तेज रफ्तार एसयूवी ने वॉकर को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची वॉकर सहित एसयूवी में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन



पिता पीछे-पीछे भागे, आरोपी चालक भागा
टक्कर के बाद प्रमोद शोर मचाते हुए एसयूवी के पीछे भागे, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 50 मीटर दूर एसयूवी की रफ्तार कम होने पर वॉकर और बच्ची छिटककर दूर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को परिजनों के साथ निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे तक लोगों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद परिजन और कॉलोनी के लोग जलसेतु चौकी पहुंच गए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन की ओर से कार्रवाई में ढिलाई के बाद लोग एमिटी चौराहे पहुंचे और एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।


15 साल बाद हुआ था बेटी का जन्म
आराध्या के पिता प्रमोद डीजीपी कार्यालय में फॉलोअर हैं और मूलरूप से बाराबंकी के जहांगीराबाद के रहने वाले हैं। मासूम आराध्या को याद कर मां किरन बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। आराध्या दंपती की इकलौती बेटी थी। परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल की मन्नतों के बाद बेटी का जन्म हुआ था। आराध्या की अचानक मौत से दंपती पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां बेसुध हैं और पिता प्रमोद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed