फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speeding Pickup Runs Over Biker

Lucknow News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा

Fri, 15 May 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Speeding Pickup Runs Over Biker
आशीष की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार आशीष रावत (27) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद वह वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि बंथरा के चनखरा निवासी आशीष रावत एयरपोर्ट पर कैंटीन में काम करते थे। फरवरी में आशीष की शादी मोहनलालगंज के कोड़रा गांव निवासी सिमरन से हुई थी। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह बाइक से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में बंथरा-बिजनौर रोड पर कासिमखेड़ा स्थित वेयर हाउस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही आशीष सड़क पर गिर पड़े। आशीष के गिरते ही पिकअप का पहिया उन पर चढ़ गया। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें रौंदते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

इस घटना के आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी चालक का पीछा किया तो वह कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। गाड़ी नंबर से मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। आशीष के परिवार में पिता प्यारेलाल, मां, भाई सरोज और दो बड़ी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed