फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   speech of Mukesh Ambani in up investors summit

10 हजार करोड़ का करेंगे निवेश, दिसंबर 2018 तक हर गांव में होगा JIO : अंबानी

Wed, 21 Feb 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Feb 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
speech of Mukesh Ambani in up investors summit
mukesh ambani - फोटो : अमर उजाला
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करने पहुंचे देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी राजधानी लखनऊ में अपने स्वागत से अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहला मौका मैंने देखा जब किसी इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश की राजधानी को इतनी खूबसूरती से सजाया गया है। 
विज्ञापन


अंबानी ने कहा कि पीएम मौदी का सपना है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना और हम सब मिलकर इस सपने का साकार करेंगे। देश के सबसे बड़े राज्य होने के नाते यूपी के विकास से ही देश का विकास होगा। यूपी बढ़ेगा तो ही भारत ग्लोबल पावर बनेगा। मुझे यूपी की सेवा करने का मौका मिला है ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने सीएम योगी को कर्मयोगी का दर्जा देते हुए कहा कि यूपी के विकास के लिए हम योगी का पूरा सहयोग देंगे।

अंबानी ने घोषणा की कि आने वाले तीन वर्षों में हम यूपी में 10 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यूपी का हर युवा स्मार्ट नौजवान बने, इसके लिए JIO एक लाख लोगों को नौकरियां भी देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वादा किया कि दिसंबर 2018 तक जियो देश के हर गांव तक पहुंचेगा। 

गंगा हम सबकी मां

speech of Mukesh Ambani in up investors summit
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि गंगा हम सबकी माता हैं। उन्हें स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अंबानी ने सरकार को भरोसा दिलाया कि नमामि गंगे परियोजना में हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे। क्लीन गंगा में हमारी जो भी सहभागिता होगी, हम उस पर जरूर कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed