फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special work plan prepare to fight fron Corona Virus.

यूपी: लॉकडाउन वाले शहरों में कोरोना से निपटने की कार्य योजना तैयार, विशेष कार्यदल गठित

Tue, 24 Mar 2020 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Special work plan prepare to fight fron Corona Virus.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ नगर निगम ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कमर कस ली है। लॉकडाउन वाले शहरों में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने की योजना बनाई गई है। इसके तहत लखनऊ समेत लॉकडाउन वाले सभी 16 शहरों में वार्डवार विशेष कार्यदल का गठन किया गया है।

विज्ञापन


इसे आवंटित वार्डों में नाले-नालियों की नियमित सफाई कराने के साथ ही कचरे को शहर से बाहर निर्धारित स्थान पर फेंकने की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान की निगरानी खुद प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम चरण में प्रदेश के 16 शहरों में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके साथ ही प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार ने इन सभी 16 शहरों के नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को सफाई के लिए विशेष अभियान तत्काल शुरू करने का निर्देश जारी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत शहरों में कम से कम तीन बार सफाई अभियान चलाने के साथ ही बस स्टेशन, रिक्शा, ऑटो स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों, पार्कों व सड़क के डिवाइडर पर लगी रेलिंग को सेनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है।

लापरवाही पर संबंधित अफसरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रमुख सचिव ने मलिन बस्तियों, भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास ब्लीचिंग व संक्रमण रोधी दवाओं का नियमित छिड़काव करने और सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय में भी सफाई की मुकम्मल व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि किसी भी शहर में गंदगी या नगर निकायों से संबंधित किसी व्यवस्था में खामी की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, नगर विकास विभाग की कार्ययोजना के तहत शहरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ ही नगर निकायों के दफ्तरों में हाथ धोने के लिए साबुन, सेनिटाइजर व हैंडवाश और मास्क की भरपूर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed