फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special vigilance in Lucknow and Meerut: Chief Minister Yogi

लखनऊ और मेरठ में बरतें विशेष सतर्कता : मुख्यमंत्री योगी

Thu, 05 Nov 2020 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Special vigilance in Lucknow and Meerut: Chief Minister Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ व मेरठ जिले में विशेष सतर्कता बरती जाए। सीएम ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी जिलों में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को निरंतर क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने आवास पर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्वों व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए निरंतर सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से निरंतर जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


सीएम ने सभी रैनबसेरों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रैनबसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराई जाएं। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए रैनबसेरों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन पर पूरा ध्यान दिया जाए। चिकित्सालयों में तीमारदारों के लिए स्थापित रैनबसेरों की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करते हुए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना संक्रमण बेकाबू
दिल्ली से सटे यूपी के तीन जिलों में कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में बीते एक माह से मरीजों की संख्या 100 से 200 के बीच बनी हुई है। नोएडा में तो 24 घंटे पहले मरीजों का आंकड़ा पिछले एक माह में अधिकतम दर्ज किया गया है।


विभिन्न जिलों में 01 से 05 नवंबर में मरीजों की स्थिति
तिथि    गाजियाबाद    नोएडा    मेरठ    लखनऊ
05 नवंबर    141    148    164    221
04 नवंबर    130    339    175    277
03 नवंबर    115    169    115    215
02 नवंबर    142    158    146    220
01 नवंबर    154    173    121    253
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed