फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special Train

Lucknow News: कानपुर स्पेशल को तीन जगह रोका, दूसरी ट्रेन आगे दौड़ाई

Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Special Train
रायबरेली। रायबरेली से ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज होते हुए कानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को तीन स्टेशनों काफी देर तक रोके जाने से सवा घंटे विलंब से रवाना हुई। कानपुर की ओर से आ रही प्रयागराज स्पेशल के इंतजार में कानपुर वाली गाड़ी रोकी गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रायबरेली से रवाना हुई कानपुर स्पेशल ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पर सुबह 3:50 बजे पहुंची, जिसे आधे घंटा तक रोका गया। डलमऊ स्टेशन पर विलंब से पहुंची ट्रेन 20 मिनट रोकी गई। इसके बाद लालगंज में रोकी गई। तय समय से अधिक रोके जाने से ट्रेन की लेटलतीफी बढ़कर सवा घंटे हो गई। इस ट्रेन को रोककर कानपुर की ओर से आ रही प्रयागराज स्पेशल को आगे निकाला गया जो सवा घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन


कई ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री
प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को एक घंटा विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पर आधा घंटा विलंब से आई। इसके साथ सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, देहरादून-वाराणसी जनता मेल और प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से पहुंची। अर्चना एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मिनट विलंब संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed