फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special train

Lucknow News: आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायबरेली में होगा ठहराव

Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Special train
रायबरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सोमवार को वाराणसी से चलेगी। मंगलवार को वैष्णो देवी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से जिले के लोगों को भी यात्री करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

वाराणसी से 20 नवंबर को शाम चार बजे चलने वाली विशेष ट्रेन रात में आठ बजे रायबरेली पहुंचेगी। यहां ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव होगा। अगले दिन शाम 7:50 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से 21 नवंबर को रात 11:20 बजे विशेष ट्रेन चलकर 22 नवंबर की रात 8:15 बजे रायबरेली स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन रात 12:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी के दो कोच, स्लीपर के छह कोच और सामान्य श्रेणी के 10 कोच लगेंगे।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री रविवार को भी परेशान रहे। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ढाई घंटे विलंब से आई। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक घंटा देरी से पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, जनता मेल, त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटा देर से आई। शनिवार रात काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed