{"_id":"5a72b5a24f1c1ba3268b7bbd","slug":"special-train-for-religious-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन कराएगी जगन्नाथपुरी और बोधिगया के दर्शन, 10 दिन के टूर पैकेज की ऐसे करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन कराएगी जगन्नाथपुरी और बोधिगया के दर्शन, 10 दिन के टूर पैकेज की ऐसे करें बुकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन फरवरी में स्पेशल ट्रेन से जगन्नाथपुरी एवं गंगासागर के दर्शन कराएगा। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा बरेली, मुरादाबाद व लखनऊ से होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक 9 रात एवं 10 दिन का यह टूर 18 से 27 फरवरी के बीच होगा। एक यात्री का टूर पैकेज 9450 रुपये है।
यात्रा के दौरान जस्सीडीह में बैजनाथ मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, महाकाली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर, महाबोधि मंदिर एवं वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
टूर पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, लोकल यात्रा के लिए बस और धर्मशाला में ठहराने की सुविधा शामिल है। अधिक जानकारी एवं लखनऊ में बुकिंग के लिए 9794863629, 9794863628 एवं 9794863619, कानपुर में 9794844569, इलाहाबाद में 9794844566 और वाराणसी में 9794844559 पर फोन किया जा सकता है।