{"_id":"5f71f7ed3b3aac4810391d0d","slug":"special-strategy-to-control-kovid-19-in-lucknow-kanpur-meerut-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए कोरोना से बचाव के लिए बनाएं विशेष रणनीति : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए कोरोना से बचाव के लिए बनाएं विशेष रणनीति : योगी
Tue, 29 Sep 2020 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर नगर व मेरठ में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग व सर्विलांस जितना सुदृढ़ होगा, कोरोना का प्रसार रोकने में उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन, टेस्टिंग व सर्विलांस के संबंध में निरंतर फीडबैक लें। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, तब तक सतर्कता व बचाव ही एकमात्र उपाय है। वे सोमवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता व बचाव के उपाय अपनाएं।
योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। बीते एक सप्ताह में सक्रिय केस की संख्या में काफी कमी आई है। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की रणनीति कारगर रही है। उन्होंने फोकस करके टेस्टिंग करने पर बल दिया। महत्वपूर्ण चौराहों व स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोविड-19 के संबंध में लोगों को जागरूक करें और निगरानी समितियों को क्रियाशील रखें। सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि आरटीपीआर से रोजाना 60 हजार जांचें की जा रही हैं।

निवेशकों की समस्याएं शीघ्र निपटाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट के दौरान और उसके बाद प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्यमियों व निवेशकों से निरंतर संवाद रखा जाए। उनकी समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से करें। उन्होंने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी के साथ बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी कार्ययोजना बनाएं जिससे अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़ सकें।
धान खरीद की व्यवस्थाएं करें
सीएम ने कहा कि 1 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होनी है। इस संबंध में सारी व्यवस्थाएं समय रहते कर लें ताकि किसानों को कोई समस्या न हो। यह भी सुनिश्चित करें कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। उन्होंने गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि वहां चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। गोवंश का टीकाकरण भी कराएं।