फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special story on baduan rape and murdercase

यूपी: आखिर क्यों बढ़ते जा रहे हैं दंरिदों के हौसले

Sun, 01 Jun 2014 10:46 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
special story on baduan rape and murdercase

सत्ताधारी दल के मुखिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारी के ये बयान महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिष्ठा के सवाल पर सत्ता की सोच को लेकर अपने आप ही बहुत कुछ बयां कर देते हैं।

विज्ञापन


बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रति सरकार की उदासीनता ने प्रदेश के जनमानस की बेचैनी बढ़ा दी है।

जिस सरकार पर कानून के राज का इकबाल बुलंद करने का जिम्मा है, वही यदि ऐसी जघन्य घटनाओं पर टालू रवैया अपनाए तो असामाजिक तत्वों के हौसले किस हद तक बढ़ सकते हैं, इसको लेकर कुछ कहने की जरूरत नहीं रह जाती।

विज्ञापन

सरकार के लिए शर्मनाक है बदायूं कांड

special story on baduan rape and murdercase

बदायूं में दो चचेरी बहनों के साथ गैंगरेप और पेड़ से लटकाकर हत्या करने के मामले ने व्यभिचारियों के दुस्साहस की पराकाष्ठा की कहानी लिख दी है।

दूसरी तरफ इस पूरे प्रकरण में आरोपियों के प्रति सरकार और पुलिस की सख्ती के बजाय जो रवैया सामने आया, वह किसी भी संवेदनशनील और जिम्मेदार सरकार के लिए शर्मनाक है।

यह कोई पहली घटना नहीं है, जिसको लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है बल्कि पहले भी इस तरह के कई मामलों को हल्के में लेने पर अखिलेश सरकार की साख गिरी है।

अखिलेश के सामने है बड़ी चुनौती

special story on baduan rape and murdercase

प्रदेश की जनता माया सरकार के दौरान निघासन कांड की बर्बरता को भी भूली नहीं है। समाजवादी पार्टी को भी याद होगा कि उस घटना के बाद उसने किस तरीके से पूरे प्रदेश में तत्कालीन माया सरकार को निशाने पर लिया था।

आज एक बार फिर अखिलेश सरकार के सामने भी वैसी ही चुनौती खड़ी हो गई है। विपक्ष हमलावर है और पीड़ित पक्ष इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

यह सही है कि इस मामले को अब जल्द ही सीबीआई के सुपुर्द कर दिया जाएगा लेकिन क्या राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने की जवाबदेही से बच पाएगी कि प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

और अगर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो त्वरित व न्यायोचित कार्रवाई के साथ वह लोगों के बीच भरोसा लौटाने का काम करेगी।

विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

special story on baduan rape and murdercase

औरतों के प्रति सामाजिक नजरिया बदले बिना उनके प्रति अपराध, खास तौर से बलात्कार जैसी घटनाओं को खत्म नहीं किया जा सकता।

महिलाओं के प्रति हिंसा, बलात्कार की प्रवृत्ति किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है। यूं तो हमारा समाज सभ्य, अहिंसक और सहनशील कहा जाता है लेकिन महिलाओं के दमन के मामले में सब कुछ पीछे छूट जाता है।

जब तक समाज में औरत-मर्द, समुदाय और जाति के स्तर पर समानता नहीं आएगी, ऐसी घटनाओं को नहीं रोका जा सकेगा। इसके लिए हमें क्रांतिकारी तरीके से समाजीकरण करना होगा।

परिवारों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना होगा। महिलाओं को उपभोग की वस्तु और दोयम दर्जे की नागरिक समझने की सोच बदलनी होगी। -डॉ. राजेश मिश्र, समाजशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed