{"_id":"9e7647a79f065037ca16eae37f6922d0","slug":"special-package-for-lucknow-and-varanasi-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुपर कॉप' बनेगी लखनऊ, वाराणसी की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुपर कॉप' बनेगी लखनऊ, वाराणसी की पुलिस
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Sep 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र वाराणसी व लखनऊ की पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र 100-100 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद ने लखनऊ व वाराणसी के लिए विशेष पैकेज का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
डीजीपी एएल बनर्जी ने बताया कि प्रस्ताव पर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में बैठक हुई। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय सूर्य कुमार शुक्ला व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रस्ताव में दिल्ली की तर्ज पर दोनों शहरों की यातायात व्यवस्था बनाने, अत्याधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष के साथ ही मोबाइल वाहनों को जीपीआरएस प्रणाली से जोड़ने, नियंत्रण कक्ष को फोन आने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस वाहन भेज कर पीड़ित की एफआईआर लेने व अन्य कार्रवाई कराए जाने का काम करने शामिल हैं।
फोरेंसिक साइंस लैबों को अत्याधुनिक उपकरण व संसाधनों से लैस करने का भी प्रस्ताव है।