{"_id":"a112a33a388945f6351628996cd1f15b","slug":"special-childs-visit-lucknow-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष बच्चों ने की जू की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष बच्चों ने की जू की सैर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
अब तक अपने कानों से ही शेरों और बंदरों की आवाजें टीवी पर सुनते चले आ रहे बच्चों न पहली बार उन्हें नजदीक से छुआ।
विज्ञापन
नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड संस्था की ओर से 27 विशेष बच्चों ने मंगलवार लगभग तीन घंटों तक लखनऊ जू की सैर कर वन्यजीवों के बारे में जाना।
बच्चों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी थे। सैर की शुरूआत बच्चों ने निदेशक जू अनुपम गुप्ता के साथ सबसे पहले बालरेल की सवारी से की।
इसके बाद बच्चों ने यहां बैट्री वाहन की सैर का लुत्फ लिया। टच-एंड टबल विंग में बच्चों ने बाघ-तेंदुए की खाल का छूकर उनका स्पर्श जाना।