फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special child born in baharaich

OMG:यूपी में जन्मा दो सिर और चार हाथ वाला बच्चा

Mon, 10 Aug 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच Updated Mon, 10 Aug 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
special child born in baharaich

यूपी के बहराइच जिले में दो सिर व चार हाथ वाले एक बालक का जन्म महिला अस्पताल में हुआ। इस बच्चे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रसव कराने वाला मेडिकल स्टाफ हतप्रभ है।

विज्ञापन


हालांकि जन्म के महज आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल जच्चा स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे में यह विचित्रता गुणसूत्रों में आए दोष के कारण हुई है। महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी कलीम की पत्नी शरीफुनिशां (22) को शनिवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर कलीम ने उसे जिला महिला अस्पताल भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात को देखकर डॉक्टर भी चौंक गए

special child born in baharaich

रविवार की तड़के शरीफुनिशां को लेबर रूम में शिफ्ट किया गया। यहां महिला डॉक्टर राबिया,स्टाफ नर्स बीना भारती, तरन्नुम व रिंकी ने शरीफुनिशां का सामान्य प्रसव कराया लेकिन नवजात को देख सभी चकित रह गए।

नवजात के दो सिर व चार हाथ थे। शारीरिक बनावट भी आपस में उलझी हुई थी। शरीफुनिशां को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह स्वस्थ बताई जा रही है।

प्रसव कराने वाली डॉक्टर राबिया ने बताया कि क्रोमोसोम्स में गड़बड़ी के कारण ऐसे मामले प्रकाश में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed