फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special attention should be paid to rescue from Corona on Lucknow, Ghaziabad and Prayagraj: Yogi

कोरोना से बचाव को लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज पर दें विशेष ध्यान : योगी

Thu, 17 Dec 2020 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Dec 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Special attention should be paid to rescue from Corona on Lucknow, Ghaziabad and Prayagraj: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लखनऊ, गाजियाबाद व प्रयागराज जिलों में विशेष ध्यान दिया जाए। कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी व मेरठ में भी खास सतर्कता बरती जाए। प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की केस हिस्ट्री का अध्ययन किया जाए। इससे अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद मिलेगी। उन्होंने टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से कराने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रतिदिन 1.50 लाख से कम टेस्ट न हो। सीएम ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ अस्पतालों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वैक्सीन की तैयारियां टाइमलाइन के अनुरूप करें
सीएम ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन के संबंध में सभी तैयारियां निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप की जाएं। स्टोरेज, कोल्ड चेन तथा वैक्सीनेटर्स के प्रशिक्षण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। जिला स्तर पर नियमित संवाद बनाते हुए वहां की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed