फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special arrangements are made in hospitals and airport to face coronavirus

कोरोनावायरस की आशंका पर कंट्रोम रूप में दें जानकारी, शहर के पांच मरीजों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 04 Mar 2020 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Mar 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
special arrangements are made in hospitals and airport to face coronavirus

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लखनऊ के अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम का दावा किया गया है। अलग-अलग अस्पतालों में 71 बेड आरक्षित किए गए हैं। एयरपोर्ट पर छह चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी जिलास्तरीय चिकित्सालयों के दो-दो लैब टेक्निशियन को सैंपल कलेक्शन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

विज्ञापन


सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर से जांच की जाती है। इसके लिए एयरपोर्ट पर एक थर्मल स्कैनर और दो इन्फ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था की गई है। इससे मरीज का तापमान और अन्य स्थितियां पता चल जाती हैं। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि लक्षण के आधार पर मरीज के ब्लड कल्चर व थ्रोट का सैंपल लिया गया है। दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी कि मरीज कोरोना वायरस की चपेट में है या नहीं। अभी तक राजधानी में पांच मरीजों के सैंपल की जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शहर में यह छठा मरीज है।
विज्ञापन


यह जांचने के लिए छह डॉक्टर, आठ पैरामेडिकल स्टॉफ  की ड्यूटी लगाई गई है। यहां हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते हैं।  कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं हैं। केजीएमयू में जांच की सुविधा होने से 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो यात्री दिल्ली, मुंबई या अन्य एयरपोर्ट पर उतरकर सड़क मार्ग से राजधानी पहुंच रहे हैं, उनकी रिपोर्ट भी स्वास्थ्य मंत्रालय से आ जाती है। ऐसे में संबंधित यात्री के घर जाकर टीम स्थिति का आकलन करती है। उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ऐसे यात्रियों से रोज जानकारी ली जाती है।

विदेशों से आए 248 लोग सर्विलांस पर

special arrangements are made in hospitals and airport to face coronavirus

इन अस्पतालों में बेड आरक्षित
कोरोना वायरस के लिए सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्र्ड बनाए गए हैं। केजीएमयू में 21, पीजीआई में 10, लोहिया संस्थान में 10, सिविल, बलरामपुर एवं लोकबंधु अस्पताल में 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं।

कंट्रोल रूम में दें जानकारी
कोरोना वायरस से संबंधित कंट्रोल रूम खुला है। यहां किसी भी तरह की आशंका होने पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। कट्रोल रूम का नंबर है- 0522- 2622080

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अलग-अलग देशों से आए 248 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई है। ये लोग चीन सहित अन्य देशों से आए हैं। इन्हें सर्विलांस पर रखा गया है। इनकी नियमति तौर पर निगरानी की जा रही है। इसी तरह राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के छह संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, जिनमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जबकि मंगलवार को मिले मरीज की रिपोर्ट 48 घंटे बाद आएगी। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट (यह किट जांच में प्रयोग होती है), एन 25 मास्क एवं ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट पर 24 घंटे एंबुलेंस मौजूद है। एंबुलेंस केड्राइवर को एयरपोर्ट से अस्पताल ले जाते वक्त सावधानी बरतने का प्रशिक्षण दिया गया है। उसकेपास ग्लव्स, सेनिटाइजर भी उपलब्ध हैं।

पुलिस से ले रहे हैं मदद

special arrangements are made in hospitals and airport to face coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर

ये हैं कोरोना वायरस के लक्षण
सिर दर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, मांसपेशियों में दर्द, बुखार और थकान। संक्रमण होने पर पहले बुखार होता है। इसके बाद सूखी खांसी आने लगती है। एक हफ्ते बाद सांस लेने में तकलीफ होती है और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। हालांकि इन लक्षणों का मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस है। इसकी पुष्टि के लिए लैब की रिपोर्ट जरूरी है।

इस मास्क का प्रयोग करें
- एन 95- यह छोटे कणों को शरीर केभीतर जाने से रोकता है। हवा में मौजूद 95 फीसदी कणों को फिल्टर करता है। यह टाइट फिटिंग में आता है इसलिए लीकेज की आशंका कम होती है।
- सर्जिकल मास्क- यह द्रव्य प्रतिरोधी होता है। बड़े कणों से सुरक्षा करता है। हवा में मौजूद छोटे कण से नहीं बचा पाता है। यह ढीला होता है। ऐसे में इसके किनारे से लीकेज की आशंका रहती है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी पत्र भेजा गया है। उन्हें कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई सूची के व्यक्ति की स्क्रीनिंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें। विभाग की 19 टीमें काम में लगी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नर्सिंग होम एसोसिएशन से भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है।

75 लोगों की केजीएमयू में हुई जांच

special arrangements are made in hospitals and airport to face coronavirus
प्रदेश में कोरोना वायरस प्रभावित देश से आने वाले 2698 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। केजीएमयू की लैब में अब तक 75 लोगों की जांच हुई है। इसमें छह में लक्षण मिलने पर इसे फाइनल जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है। इसी तरह 54 की जांच एनसीडीसी दिल्ली में कराई गई है।

अभी 22 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें छह सफदरगंज, छह नोएडा और पांच को बुलंदशहर केअस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच स्टेट हेड क्वार्टर हेल्प लाइन नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है।

लखनऊ आए युवक की जांच रिपोर्ट 48 घंटे में
सऊदी अरब से लखनऊ आए मरीज का तापमान 99.2 फारेनहाइट, पल्स 98 प्रति मिनट, एपीओटी 98 फीसदी, ब्लड प्रेशर 127-84 था। छाती में जकड़न की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी रिपोर्ट 48 घंटे में आ जाएगी। - डॉ. डीएस नेगी, निदेशक लोकबंधु अस्पताल

सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
लक्षण के आधार पर मरीज के ब्लड कल्चर व थ्रोट का सैंपल लिया गया है। दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी कि मरीज कोरोना वायरस की चपेट में है या नहीं। अभी तक राजधानी में पांच मरीजों के सैंपल की जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शहर में यह छठा मरीज है। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed